आजकल AI का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ChatGPT, Gemini या कोई AI chatbot आता है। हम सवाल लिखते हैं और कुछ सेकंड में जवाब सामने आ जाता है। लेकिन अब AI की दुनिया सिर्फ सवाल पूछने और जवाब लेने तक नहीं रुकने वाली है। अब बात हो रही है AI Agents की।
लेकिन यहां एक सवाल है—भाई, आखिर Chatbot और AI Agent में इतना फर्क क्या है?
सीधी भाषा में समझो।
मान लो तुमने एक AI chatbot से पूछा, “मेरी flight कब है?” AI तुम्हें flight का समय बता देगा। काम खत्म।
लेकिन अगर तुम AI Agent को सही tools और permissions दे दो, तो वही system सिर्फ जानकारी नहीं देगा, बल्कि flight search कर सकता है, options compare कर सकता है और booking process में आगे की action भी ले सकता है।
यानी एक तरफ जानकारी देने वाला AI है और दूसरी तरफ काम को आगे बढ़ाने वाला AI।
और मुझे लगता है कि आने वाले समय में असली competition सिर्फ इस बात का नहीं होगा कि किसे ChatGPT चलाना आता है। Competition इस बात का होगा कि किसे AI से पूरा काम करवाना आता है।
Chatbot में हम क्या करते हैं?
Chatbot के साथ हमारा तरीका काफी simple है।
हमने सवाल पूछा → AI ने जवाब दिया → हमने अगला सवाल पूछा।
जैसे मैं पूछता हूं—
मेरे business के लिए website क्यों जरूरी है?”
AI मुझे reasons बता देगा।
फिर मैं पूछूंगा—
“इसका customer को क्या फायदा होगा?”
फिर AI जवाब देगा।
यहां AI मेरी मदद कर रहा है, लेकिन decision और अगला step अभी मेरे हाथ में है।
AI Agent में क्या बदलता है?
अब मान लो मैंने कहा—
“मुझे ऐसे 20 local businesses ढूंढकर दो जिनकी online presence कमजोर है और जिन्हें website की जरूरत हो सकती है।”
अगर Agent के पास जरूरी tools और permissions हैं, तो वह सिर्फ मुझे जवाब लिखकर नहीं देगा। वह अलग-अलग steps पर काम कर सकता है—businesses ढूंढना, information check करना, data को व्यवस्थित करना और आगे के workflow में उसे इस्तेमाल करना।
यही असली फर्क है।
Chatbot से तुम बात करते हो।
Agent को तुम एक goal देते हो और वह उस goal को पूरा करने के लिए कई steps पर काम कर सकता है।
लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है।
AI Agent कोई जादू की मशीन नहीं है। उसे सही tools, सही permissions, सही workflow और security की जरूरत होती है। गलत permission दी तो AI गलत action भी कर सकता है।
इसलिए future सिर्फ “AI इस्तेमाल करना” नहीं है।
Future है—
Problem समझना → Workflow बनाना → सही AI/Tools लगाना → Result निकालना।
और यहीं मुझे लगता है कि AI की असली value शुरू होती है।
क्योंकि अगर मैं सिर्फ ChatGPT से मजेदार सवाल पूछ रहा हूं तो मैं AI का इस्तेमाल कर रहा हूं।
लेकिन अगर मैं किसी business की problem समझकर AI की मदद से उसका solution बना रहा हूं, तो मैं AI को काम में लगा रहा हूं।
यही फर्क छोटा दिखाई देता है, लेकिन आने वाले समय में बहुत बड़ा हो सकता है
इसलिए सवाल यह नहीं होना चाहिए कि—
“मुझे कौन सा AI tool चलाना आता है?”
सवाल होना चाहिए—
“मैं AI की मदद से कौन सी real problem solve कर सकता हूं?”
क्योंकि आखिर में customer को AI नहीं चाहिए।
Customer को अपना problem solve करवाना है।

No comments:
Post a Comment